दिगंबर जैन छोटा मंदिर जी में अठाई पर्व के उपलक्ष्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
सुरेंद्र मलनिया
बड़ौत/बागपत। दिगंबर जैन छोटा मंदिर जी में अठाई पर्व के उपलक्ष्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधान का प्रारंभ श्री संजय जैन अजय जैन मनोज जैन अनुराग जैन द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। विधान कराने के लिए हस्तिनापुर से पधारे विशेष कारीगरो द्वारा सुसज्जित मांडले पर श्री जी को विराजमान करके अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम में सभी इंद्र एवं इंद्राणीयो ने भावविभोर होकर नृत्य किया। विधान में लगने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं वस्त्र की व्यवस्था भी की गई। यह विधान भारत के प्रसिद्ध विधानाचार्य श्री नरेश चंद शास्त्री वालों के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। विधान के विषय में शास्त्री जी ने बताया कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के द्वारा कर्मों की विशेष निर्जरा होकर परिणामों में निर्मलता आती है। अतः अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को सिद्ध चक्र विधान अवश्य रूप से करवाना चाहिए।