*बागपत के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्थलों की जानकारी दें स्रोतकर्ता का होगा इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज*

0
*बागपत के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्थलों की जानकारी दें स्रोतकर्ता का होगा इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज*
बागपत ब्रेकिंग
जनपद बागपत राजधानी दिल्ली के समीप स्थित उत्तर प्रदेश का एक जनपद है जिसको 19 सितंबर 2022 को 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं इसके 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बागपत महोत्सव (रजत जयंती) के रूप में मनाया जाएगा जनपद बागपत में पर्यटन को अत्यधिक बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/ जिलाधिकारी राज कमल यादव ने जनपद वासियों से अपील की है कि जनपद के ऐतिहासिक स्थल, पर्यटक स्थल ,सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आगे बढ़ाए जाने के लिए पौराणिक, पुरातत्विक ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण तथा संवर्धन करने के उद्देश्य से जनपद का कोई भी ऐतिहासिक स्थल क्यों प्रसिद्ध है क्या उसका इतिहास रहा है कि संबंध में जिला पर्यटन विभाग की  ईमेल आईडी     
baghpattourism@gmail.com व जिला सूचना अधिकारी के फोन नंबर 9453005427 पर ऐतिहासिक स्थल की फोटो सहित सूचना दें, सूचना देने वाले स्रोत करता  का पर्यटन पुस्तिका में नाम दर्ज किया जाएगा और बागपत महोत्सव के अवसर पर उसे मंच से भी सम्मानित किया जाएगा अपने जनपद के अधिक से अधिक ऐतिहासिक प्रसिद्ध स्थलों के संबंध में जानकारी दें और बागपत को टूरिज्म बागपत बनाएं ।
                         जिला अधिकारी बागपत
                             राज कमल यादव

                
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)