सूचना संचार प्रौद्योगिकी की मदद से 67.6 लाख लोगों को लाभान्वित कर चुके है अमन सीडीओ ने किया सम्मानित

0
अमन जैसे नवाचारी युवा जनपद का गौरव बढ़ा स्थापित कर रहे जनपद की नई पहचान: सीडीओ।


 बागपत। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में नवप्रवर्तन जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में जनपद भर से असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए जिसमें नेहरू युवा केंद्र बागपत से सम्बद्ध गांव ट्यौढी के उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार व शिकोहपुर गांव के शशांक सिंह के सूचना संचार प्रौद्योगिकी आधारित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 को मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास ने अमन द्वारा जी 20 परिचर्चा में सदस्य देशों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि अमन जैसे युवाओं की उपलब्धियों पर जनपद गौरवान्वित है और बागपत की प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उनके जैसे युवा जनपद की एक नई पहचान बना रहे है। 




वहीं नेहरू युवा केन्द्र बागपत के कार्यालय में जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने भी अमन को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। अमन ने बताया कि कॉन्टेस्ट 360 की शुरुआत उन्होंने शून्य लागत में की थी जिसको इंटरनेट पर 67.6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर होकर उन्होंने अभी तक प्रोजेक्ट से 2.5 लाख का मुनाफा लिया है जिसको वो तकनीक के माध्यम से सामाजिक सुधार संबंधी अपने विभिन्न प्रोजेक्ट में खर्च कर रहे है। उन्होंने पूर्व में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप बनाया था जिसने जनपद में श्रावण मेले में 3 लाख से ज्यादा लोगों की यात्रा आसान बनाई थी। इसके अतिरिक्त उड़ान युवा मंडल ट्यौढी के अंतर्गत वो बेमिसाल बागपत प्रोजेक्ट पर भी कार्य कर रहे है जिसमें वो बागपत को बेमिसाल बनाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, स्थान, उपलब्धियों, इतिहास आदि को एक साथ ऑनलाइन पोर्टल पर संग्रहित कर उसके प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रहे है। वहीं प्रदर्शनी में नेहरू युवा केन्द्र बागपत का प्रतिनिधित्व कर रहे मोहित शर्मा और शालिनी ने भी जैविक खेती और भारतीय संस्कृति संबंधी अपने प्रोजेक्ट पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

पीटीआई न्यूज़ ब्यूरो

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)